अंक ज्योतिष

जन्म की तारीख़ भरिए। मूलांक और भाग्यांक दिखेगा, और नाम लिखेंगे तो नामांक भी।

जन्म की तारीख़
नामांक अंग्रेज़ी वर्तनी से निकलता है, इसलिए नाम वैसे लिखिए जैसे आप उसे अंग्रेज़ी में लिखते हैं।
यह हिसाब आपके ब्राउज़र में ही होता है। आपका नाम और तारीख़ हमारे पास नहीं आती।

ये अंक कैसे निकलते हैं

मूलांक जन्म की तारीख़ के अंकों का जोड़ है। जैसे 29 तारीख़ के लिए 2 + 9 = 11, फिर 1 + 1 = 2, तो मूलांक 2 हुआ।

भाग्यांक दिन, महीने और साल के सभी अंकों का जोड़ है। जैसे 10 मई 1990 के लिए 1 + 0 + 5 + 1 + 9 + 9 + 0 = 25, फिर 2 + 5 = 7।

नामांक नाम के अंग्रेज़ी अक्षरों से निकलता है। यहाँ कैल्डियन पद्धति ली गई है, जो भारत में सबसे ज़्यादा चलती है। इसमें हर अक्षर का एक अंक तय है और किसी अक्षर का अंक 9 नहीं होता।

अंकअक्षरस्वामी ग्रह
1A, I, J, Q, Yसूर्य
2B, K, Rचंद्र
3C, G, L, Sगुरु
4D, M, Tराहु
5E, H, N, Xबुध
6U, V, Wशुक्र
7O, Zकेतु
8F, Pशनि
9कोई अक्षर नहींमंगल

अंक ज्योतिष की पद्धतियाँ आपस में अलग हैं, इसलिए किसी दूसरी जगह नामांक अलग मिल सकता है।